यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी से हर दिन यात्री हो रहे परेशान

रायगढ़. मुंबई-हावड़ा मार्ग पर चलने वाली यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विगत लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोग त्रस्त हैं। रविवार को भी यही क्रम जारी रहा, जब कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से रायगढ़ पहुंचीं। इनमें उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9 घंटे की देरी से पहुंची, जिसने यात्रियों को लंबे इंतजार के लिए विवश किया। इसी तरह, साउथ बिहार एक्सप्रेस भी 5 घंटे की देरी से रायगढ़ पहुंची। इन दोनों ट्रेनों के अलावा, इस मार्ग की अन्य लगभग सभी यात्री ट्रेनें भी अपने तय समय से घंटों विलंब से स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री सुबह से लेकर शाम तक परेशान रहे।
उल्लेखनीय है कि विगत लंबे समय से यात्री ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है, जिससे कुछ टे्रेने रवाना होने वाले स्थान से ही लेट चल रही है तो कुछ बीच रास्ते में आकर खड़ी होने से अपने गंतब्य तक घंटों विलंब हो जा रही है। इसके चलते इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को प्रतिदिन स्टेशन पर घंटों इंतजार के बाद ही अपने सफर के लिए रवाना हो पा रहे हैं। वहीं देखा जाए तो इन दिनों कई ऐसी ट्रेन है जो बिलासपुर डिविजन में पहुंचने के बाद काफी लेट हो जा रही है। जिसके पीछे एक यह भी कारण सामने आ रहा है कि मालगाडिय़ों को लॉंगहाल बनाकर चलाने के कारण लाइन खाली नहीं होने से दिक्कत आ रही है, हालंाकि यह समस्या ज्यादातर बिलासपुर जोन में ही है, इसके बाद भी इस समस्या से निपटने के लिए कोई विषेश पहल होता नजर नहीं आ रहा है, इसके चलते सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रविवार को अप व डाउन दोनों दिशा की ट्रेने काफी देर से रायगढ़ पहुंची, इससे पूरे दिन स्टेशन में यात्रियों की भीड़ देखी गई। लेट से चलने वाली ट्रेनों में अप दिशा से आने वाली ट्रेन पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस का समय सुबह ८.५५ बजे है जो दोपहर करीब १२.३० बजे पहुंची। इसी तरह पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय करीब ९ घंटा देरी से रात करीब ८.३२ बजे पहुंची। हावड़ा से चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस का समय सुबह ६.४६ बजे है जो चार घंटा देरी से सुबह १०.२३ बजे पहुंची, इसी तरह हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से सुबह करीब ११ बजे पहुंची थी, साथ ही आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से शाम ५.४८ बजे पहुंची थी। इसके साथ ही डाउन दिशा से आने वाली बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर का समय सुबह ९.२३ बजे है जो एक घंटा देरी से करीब १० बजे पहुंची थी, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस भी चार घंटा देरी से शाम करीब ३ बजे पंहुची। इसके साथ ही योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी दो घंटा देरी से दोपहर करीब १.४२ बजे पहुंची, इसके साथ ही दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का समय सुबह ११.५० बजे है जो पांच घंटा देरी से शाम करीब ५.४२ बजे पहुंची थी, इसके साथ ही निजामुद्दीन से चलकर रायगढ़ आने वाली गोडवाना एक्सप्रेस भी सात घंटा देरी से रात करीब १.२७ बजे रायगढ़ पहुंची। इससे इन ट्रेनों टिकट कराने वाले यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म में बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

स्टेशन में भी बनी है समस्या

इस संबंध में स्टेशन पहुुंचे यात्रियों ने बताया कि विगत दो-तीन साल से स्टेशन समस्या काफी बढ़ गई है। यहां मुलभुत सुविधाएं नहंी होने के कारण टिकट के अलावा अन्य खर्च बढ़ गए है, जो सामान्य यात्रियों को परेशान कर रहा है। साथ ही इनका कहना था कि स्टेशन में प्रतिक्षालय के साथ-साथ शौचालय का भी शुल्क देना पड़ रहा है। इससे कई यात्री भटकते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर यहां सामान्य प्रतिक्षालय और शौचालय शुल्क मुक्त होता तो काफी राहत रहता, लेकिन यहां खाने-पीने से लेकर यूरिनल तक शुल्क चुकाना पड़ रहा है, इससे शहर के यात्री तो वापस घर लौट जाते हैं, लेकिन दुर-दराज के यात्रियों को प्लेटफार्म पर समय काटना पड़ रहा है।

री-स्टोर का हवाल

ट्रेनेां के लेट-लतीफी के संबंध में कोइ भी स्थानीय अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है, उनका बस यही कहना रहता है कि अलग-अलग सेक्शन में काम चलने के कारण यात्री ट्रेनों को री-स्टोर कर चलाया जा रहा है, इस कारण लेट हो रही है, साथ ही जब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक समस्या बनी रहेगी।